मऊ, मई 1 -- चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी आठ दिनों बाद गुरुवार की देर शाम पिता के साथ थाने में आकर आत्म समर्पण कर दिया। तत्पश्चात पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तारी कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की। पीड़िता की बहन ने थाने में अपनी छोटी बहन को विगत 23 अप्रैल की शाम डरा धमका कर गांव का ही युवक अंकुर के विरुद्ध दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...