देवरिया, फरवरी 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म करने वाले टीटीई की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। गिरफ्तारी के लिए जीआरपी ने बिहार व नेपाल में जाल बिछा दी है। सूत्रों की माने तो एक से दो दिनों में जीआरपी को गिरफ्तारी में सफलता मिल सकती है। फरार टीटीई के ऊपर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात्रा एनसीसी ड्रेस में थी और वह एसी प्रथम श्रेणी में बैठ गई। आरोप है कि जब वह बैठी, उसी समय राहुल कुमार नाम का टीटीई आया औ...