मुजफ्फर नगर, अप्रैल 4 -- छपार। नाबालिग पुत्रियों से दुष्कर्म के आरोपी सौतेले पिता को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया है। सीओ सदर डा. रविशंकर मिश्र ने बताया कि बुधवार देर रात में डायल-112 पर पुलिस को सूचना मिली कि सौतेले पिता सोनू ने अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने दोनों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवाया और मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में लगी थी।गुरुवार देर रात रामपुर तिराहा चौकी प्रभारी सुनील कुमार को बढेडी-दत्तियाना मार्ग पर चेंकिग के दौरान संदिग्ध अवस्था में जा रहे व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। लेकिन पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर उसने पुलिस पर फायर झोक दिया। पुलिस द्वारा जवाबी...