दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने अंबियापुर चौराहे से किया गिरफ्तार
बदायूं, जून 10 -- कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को अंबियापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि एक व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। एसआई रामसेवक सिंह राठौड़ ने बताया कि मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में नामजद आरोपी अंबियापुर चौराहे के पास मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.