रामपुर, मार्च 14 -- क्षेत्र में उत्तराखंड की एक महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। साथ ही संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया। गौरतलब है कि उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी थी। उसने आरोप लगाया था कि बीती 7 मार्च की शाम पति से अनबन होने के बाद वह मायके के लिए निकली थी। रास्ते में एक महिला ने उसे टेम्पो में बैठा दिया था और चालक से उसे चीनी मिल के पास छोड़ने को कहा था। टेम्पो चालक उसे चीनी मिल छोड़ने के बजाय बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात आरोपी उसे नैनीताल हाईवे स्थित चीनी मिल के पास छोड़कर फरार हो गया था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टेम्पो चालक के विर...