प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 10 -- रानीगंज के लक्षीपुर बाजार के करीब स्थित गांव में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया। किशोरी की मां ने गांव के ही दो लोगों पर घर में अकेली मौजूद बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया लेकिन बाद में छोड़ दिया। किशोरी की मां ने मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजी, एसपी को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने बताया कि जमीन के विवाद के चलते किशोरी की मां ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी, जांच में आरोप झूठे पाया गया। यह भी पढ़ें- तमंचा सटाकर किशोरी से किया सामूहिक दुराचार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...