सीतामढ़ी, मई 14 -- ​सीतामढ़ी। नगर थाना क्षेत्र में 11 बच्ची के साथ दरिंदगी के आरोप में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी धीरज कुमार की मौत की अफवाह के बाद आरोपी पक्ष ने खूब बवाल काटा। गुरुवार की दोपहर में अचानक पीड़िता के घर पर धावा बोलकर आरोपियों ने तोड़फोड़ कर लूटपाट की। इसके बाद पीड़िता के नानी घर में घुसकर तोड़फोड़ कर मामा के दुकान में आग लगा दी। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि घर में रखी बेटी की शादी के लिए नकदी और जेवरात आरोपियों ने लूट ले गए हैं। जाते-जाते आरोपियों ने पीड़िता व उसके रिश्तेदारों के घरों पर रोड़ेबाजी भी की। इससे मोहल्ले में दहशत का आलम रहा। हमले के दौरान पीड़ित परिवार के अधिकांश सदस्य सदर अस्पताल में पीड़िता के पास मौजूद थे। बाकी जो घर पर थे वे भागकर नगर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ...