हरिद्वार, अप्रैल 18 -- नाबालिग लड़की की आंखों पर कपड़ा बांधकर घर से उठाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक विशेष कोर्ट/एडीजे चंद्रमणि राय ने मुख्य आरोपी कुर्बान की जमानत अर्जी रद्द कर दी है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 17 अगस्त 2025 को लक्सर क्षेत्र में रात 10 बजे घटना हुई थी। आरोपी नाबालिग लड़की की आंखों पर पट्टी बांधकर उठाकर ले गए थे। मुख्य आरोपी कुर्बान पीड़िता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सह आरोपी नदीम पर मुंह दबाकर रखने का आरोप है। घटना की रात पीड़िता छोटे भाई और बहन के साथ घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता रिश्तेदारी में गए थे। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म व दुष्कर्म का षड्यंत रचने के संबध में लक्सर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी कुर्बान व नदीम के कोर्ट में सरेंडर करने के बाद ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.