लखनऊ, अगस्त 22 -- लखनऊ, संवाददाता। कैसरबाग पुलिस गोरखपुर तिवारीपुर नरसिंहपुर वार्ड के खालिद हसन के बेटे अर्सलान हसन की कुर्की करेगी। कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि अर्सलान केजीएमयू के पास रहता है। कैसरबाग में उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। दुष्कर्म का आरोपी अर्सलान के केजीएमयू के पास स्थित मकान पर शनिवार को डुगडुगी बजाई गई। एक सप्ताह में कोर्ट में पेश न होने पर अर्सलान के खिलाफ अब कुर्की की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...