दुष्कर्म के आरोपित को मैरवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
सीवान, जुलाई 20 -- सीवान। मैरवा थाने की पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के भोपतपुर निवासी राजेश गोंड है। पुलिस के अनुसार, महिला से दुष्कर्म के दर्ज मामले में आरोपी की तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दरभंगा जिले के मनीगाछी से आरोपित गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.