गुड़गांव, दिसम्बर 17 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। नौकरी दिलाने के नाम पर कार में दुष्कर्म की झूठी कहानी रचकर लोगों को फंसाने और पैसे ऐंठने के एक बड़े खेल का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उस युवती को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि यह साजिश जेल में बंद एक आरोपी के साथ मिलकर रची गई थी ताकि दूसरे केस की पीड़िता पर दबाव बनाया जा सके। राजस्थान की मूल निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 दिसंबर को थाना डीएलएफ फेज-2 में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि ऑनलाइन जॉब पोर्टल के जरिए संपर्क होने पर उसे 15 नवंबर को एमजी रोड मेट्रो स्टेशन बुलाया गया। युवती का आरोप था कि उसे साक्षात्कार के बहाने गाड़ी में बैठाया गया और फिर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता ...