सिमडेगा, जून 11 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बानो थाना क्षेत्र के जलडेगा विरता स्थित कुरुचडेगा बड़डांड जंगल में दफन मिली छात्रा की हत्या मामले में पुलिस ने महज आठ घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि किशोरी छात्रा ने दुष्कर्म की कोशिश का विरोध किया था। जिसके बाद आरोपी ने उसकी हत्या कर शव को जंगल में मिट्टी और बालू से ढंक दिया था। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 10 जून बानो के जलडेगा विरता स्थित कुरुचडेगा बड़डांड जंगल की झाड़ियों के बीच एक युवती का शव बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए महज आठ घंटे के अंदर प...