मैनपुरी, मार्च 23 -- बेवर, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने देर रात तहरीर देकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने जांच के आधार पर घटना को संदिग्ध बताया है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपनी सहेली के घर से किताब देकर लौट रही थी। तभी रविवार रात गांव के ही नामजद आरोपी ने रास्ता में बुलाकर पकड़ लिया और गलत काम करने का प्रयास किया। आरोपी किशोरी को शौचालय में बंद कर भाग गया जिससे किशोरी बेहोश हो गई। होश में आने पर किशोरी के चिल्लाने पर लोगों ने उसे बाहर निकालकर सूचना पुलिस को दी। वहीं प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। जांच की गई है जिसमें किशोरी द्वारा बताए गए समय पर घटना स्थल पर कोई आता जाता नजर नहीं आया है। किशोरी व आरोपी के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.