दुष्कर्म का मामला वापस नहीं लेने पर तेजाब डालने की धमकी
मेरठ, मई 26 -- दुष्कर्म का मुकदमा वापस नहीं लेने पर महिला को आरोपी ने तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लिसाड़ी गेट की एक कॉलोनी निवासी दिव्यांग युवक ने बताया कि वर्ष-22 में किसी काम से घर से बाहर गया था। उसकी पत्नी और बच्चे घर पर थे। इसी दौरान उसका जीजा घर आया और उसकी पत्नी से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि रविवार रात दो बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजे खोलने पर एक धमकी भरा पत्र मिला। इसमें लिखा था कि अख्तर के खिलाफ दर्ज मामला वापस नहीं लिया तो उसकी पत्नी पर तेजाब डालने की धमकी दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.