हाथरस, फरवरी 27 -- दस साल पुराने दुष्कर्म का प्रयास किए जाने के मामले में अब न्यायालय ने सजा निर्णय सुना दिया है। अपर सत्र न्यायालय पंचम ने दस साल पुराने मामले में आरोपी को सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जबकि उसके दो भाईयों को भाइयों राजू और राजेश को मारपीट के आरोप में परिवीक्षा पर रिहा करने का आदेश दिया है। मामला दस पूर्व 23 मार्च 2025 का है,जहां पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके पति का अपने सौतेले भाईयों से विवाद चल रहा था। वो घर में नहीं रहने दे रहे थे। पुलिस ने जब हस्तक्षेप किया तो उन्हें रहने के लिए एक कमरा मिल गया। महिला का आरोप है कि 23 मार्च को उनका देवर सतीश कमरे में घुस आया तथा उनसे गलत हरकत करने लगा। एक की जगह दो कमरे दिलाने का आश्वासन देते हुए आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ...