फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 7 -- कंपिल, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शनिवार देर शाम कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल कायमगंज ले गए, जहां उसका इलाज किया गया। युवती ने बताया कि एक सप्ताह पहले 1 मार्च को वह अपने खेत के पास स्थित बाग में शौच के लिए गई थी। आरोप है कि उसी दौरान पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि घटना के बाद से वह लगातार थाने के चक्कर लगा रही है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई । थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच मारपीट का है। क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी के अनुसार दो दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। ...