प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा इलाके में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी उसके मौसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी देहात कोतवाली के औवार गांव का रहने वाला दिव्यांश यादव है। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक बाजार के पास स्थित एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी रविवार को घर में अकेली थी। तभी उसका मौसा पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। मां के लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। मां ने सोमवार को थाने में अपने बहनोई दिव्यांश के खिलाफ केस दर्ज कराया। एसआई लक्ष्मीकांत शर्मा ने आरोपी दिव्यांश को जेठवारा के नेवाड़ी लोकापुर बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...