सहारनपुर, मार्च 12 -- एक सप्ताह पूर्व एक गांव निवासी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने, न्यूड वीडियो बनाने तथा उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए ऐंठने के आरोपी एक बाल अपचारी को थाना पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए। थाना प्रभारी राजकुमार चौहान ने बताया कि 7 मार्च को पीड़िता के पिता ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए बताया था कि एक किशोर ने उसकी नाबालिक बेटी को डरा धमका कर अवैध संबंध बनाए, फिर उसकी न्यूड वीडियो बना वायरल करने की धमकी दे लाखों रुपए की वसूली की तथा और रकम न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पोक्सो सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। गुरुवार को पुलिस ने पांडोली रोड स्थित रेलवे ब्रिज के निकट से आरोपी को पुलिस अभि...