मथुरा, जुलाई 15 -- दुष्कर्म के आरोपी बाल अपचारी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को बाल जेल भेजने की कार्रवाई की गई। कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने 14 जुलाई को तहरीर दी थी जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी उनके पुत्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर साथ ले गया और तमंचा का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया तथा पीड़ित नाबालिग के बयान के आधार पर पोक्सो एक्ट की धाराएं तरमीम की गई। पुलिस ने आरोपी को तलाशना शुरू किया। सूचना पर आरोपी को बुधवार को प्रेम मन्दिर के सामने से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई। एसएचओ अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी बाल अपचारी को कोर्ट के आदेश पर जुबेनाइल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...