अमरोहा, अप्रैल 10 -- हसनपुर (अमरोहा), संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी बर्खास्त सिपाही अखिलेश कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी सिपाही पूर्व में फर्जी मार्कशीट के जरिए भर्ती होने के मामले में सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है। वह गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है।नगर के मोहल्ले में पिछले कई वर्ष से परिवार समेत रहने वाली युवती ने बर्खास्त सिपाही अखिलेश कुमार के खिलाफ दो दिन पूर्व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता की मोहल्ले में किसी से कहासुनी हो गई थी। इस मामले में कोतवाली में तैनात सिपाही अखिलेश कुमार ने उसके पिता की मदद की थी। तब से वह घर आने-जाने लगा था। पीड़िता का कहना है कि अखिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.