जौनपुर, अगस्त 19 -- मुंगराबादशाहपुर। पुलिस ने एक बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सरांवा मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर उमरगंज निवासी दुर्गेश यादव पुत्र राम आसरे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...