प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 6 -- सांगीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता के पिता की ओर से गुरुवार को दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे के नामजद आरोपी बंशी लाल वर्मा पुत्र सहदेव वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि शनिवार सुबह रंगौली चौराहा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने गांव की ही पीड़िता को गुरुवार शाम धमकाने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद उसकी तलाश की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...