गोरखपुर, जून 13 -- पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में नामजद नाबालिग को पुलिस ने पकड़ कर शनिवार को किशोर बोर्ड में पेश किया। बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पीड़ित की मां की तहरीर पर गांव के ही 16 वर्षीय नाबालिग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि घर के पास स्थित एक मकान की छत पर किशोर ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...