दुष्कर्म का आरोपी टीटीई बिहार की जेल में है बंद
देवरिया, मार्च 26 -- देवरिया, निज संवाददाता। वाराणसी-भटनी रेल खंड पर चलती ट्रेन के एसी प्रथम श्रेणी कोच में सीट दिलाने का झांसा देकर एनसीसी कैडेट के साथ दुष्कर्म का आरोपी टीटीई यूपी पुलिस से बच कर बिहार में जेल चला गया। वह शराब के साथ पकड़े जाने के बाद बिहार की जेल में बंद है। इसकी जानकारी होने के बाद अब जीआरपी उसे रिमांड पर लेगी और पूछताछ करेगी। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ समेत 6 टीम लगाई गई थी। मऊ जिले की रहने वाली एक छात्रा एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में रहकर सेना के लिए तैयारी करती है। 15 फरवरी को उसकी कोई परीक्षा थी। इसलिए वह मऊ गई थी। अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में बिना टिकट के ही मऊ में वह सवार हो गई। छात्रा एनसीसी ड्रेस में थी और वह एसी प्रथम श्रेणी में बैठ गई। आरोप है कि जब वह बैठी, उसी समय राहुल कुमार नाम का टीटीई आया और उससे ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.