फिरोजाबाद, जून 21 -- जसराना थाना पुलिस ने एक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता के परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी कि शिवम पुत्र धर्मेंद्र उर्फ पेशकार निवासी नगला मान सिंह ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को सिरसागंज थाने के गांव कसोली के निकट से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...