देवरिया, मई 30 -- भलुअनी। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस उसे न्यायालय में पेश की, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।एक गांव की रहने वाली युवती से बरहज थाना क्षेत्र के कटइलवा का रहने वाला अभियमन्यु निषाद मोबाइल पर बातचीत करता था। बाद में युवती को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...