फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हरमोहन श्रीवास्तव निवासी कशियाना मोहाल थाना हरबंशपुर कानपुर नगर, हाल पता हिमालयन सिटी लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...