दुष्कर्म का आरोपी कौशाम्बी से गिरफ्तार
सोनभद्र, अप्रैल 17 -- ओबरा। स्थानीय पुलिस ने फरार चल रहे दुष्कर्म के एक आरोपी को गुरुवार की देर रात थाना सैनी जनपद कौशाम्बी के सामने ओबरब्रिज हाइवे कानपुर रोड से गिरफ्तार किया। वह वहां से दिल्ली भागने की फिराक में था। ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय ने बताया कि राज जायसवाल पुत्र बेचू जायसवाल निवासी मेजा रोड सिरसा, प्रयागराज ने एक पीड़िता के निजी फोटो एवं वीडियो अपने पास रखा था। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप एवं फेसबुक) के माध्यम से उसे तथा उसके परिजनों, रिश्तेदारों को भेजकर वायरल किया है। विरोध करने पर पुन: वायरल करने की धमकी दी जा रही है। इससे पीड़िता मानसिक रूप से परेशान थी। पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर ओबरा पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.