उन्नाव, मार्च 12 -- उन्नाव। सोहरामऊ थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह दबिश देकर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया। चौपई गांव के रहने वाले लवकेश उर्फ लक्की पुत्र चंद्र प्रकाश शुक्ल नाबलिग का अपहरण कर उससे दुष्कर्म के मामले में नामजद है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...