गौरीगंज, फरवरी 18 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में ममेरे ससुर पर बहू से दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। पीड़िता पक्ष ने आरोप लगाया है कि दुष्कर्म की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया, जिससे परिजनों में आक्रोश है। परिजनों के मुताबिक बुधवार दोपहर महिला शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के बाहर सुनसान स्थान पर ममेरे ससुर ने उसे जबरन पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति, देवर व देवरानी के साथ वह थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बजाय मेडिकल परीक्षण का हवाला देकर छेड़छाड़ की तहरीर लिखवा ली। इससे परिजनों में नाराजगी है। थानाध्यक्ष विवेक वर...