फतेहपुर, मई 4 -- फतेहपुर/खागा। कोतवाली क्षेत्र के दुष्कर्म कांड को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिलाध्यक्ष वीर प्रकाश लोधी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में घटना की निंदा की गई। बसपा ने मांग की है कि सभी नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए तथा पीड़िता को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास और सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही पीड़िता व उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई न होने पर पार्टी आंदोलन करेगी। यह भी पढ़ें- खागा में दरिंदगी : गिरफ्तारी न होने पर फतेहपुर कूच की चेतावनी इस दौरान सूर्य पाल लोधी, गुरु प्रसाद एडवोकेट, विवेक माधुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.