किशनगंज, सितम्बर 4 -- दुष्कर्म कांड का फरार आरोपी अहमद हुसैन को सिलीगुड़ी के होटल से किया गया गिरफ्तार किशनगंज। पौआखाली थाना कांड संख्या 120/26 के फरार आरोपी अहमद हुसैन उर्फ लल्लू उर्फ लल्लू मुखिया को किशनगंज पुलिस की विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी पौआखाली नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नार्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में छिपा हुआ था।

पुलिस कार्रवाईमानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से बुधवार की रात होटल के कमरे में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। यह जानकारी गुरुवार को किशनगंज पुलिस के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ-2 मनोज कुमार ...