फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। मंगेतर के सामने युवती से दुष्कर्म मामले में 25 अप्रैल से वांछित चल रहे एक लाख रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। खागा, हथगाम, थरियांव पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने खागा कोतवाली क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की थी। आरोपी बबलू सिंह ने पहले भागने का प्रयास किया, फिर खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उसकी ओर से कुल पांच राउंड फायरिंग की गई। यह भी पढ़ें- यूपी में फिर तड़तड़ाईं गोलियां, मंगेतर के सामने युवती से गैंगरेप करने वाले का हाफ एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने चार राउंड फायरिंग की, जि...