फतेहपुर, जुलाई 20 -- फतेहपुर। युवती से दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाने वाले गैर समुदाय के आरोपी को पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मदारीपुर रोड के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दुष्कर्म के वांछित आरोपी अंदौली थाना राधानगर निवासी ओवैश रजा की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही थीं। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायलघटना का विवरण सोमवार तड़के मदारीपुर रोड के पास कोतवाल हेमंत मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद थे, तभी एक संदिग्ध आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया,...