सुल्तानपुर, जुलाई 9 -- सुलतानपुर। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भदैयां ब्लॉक के एक गांव में एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शौच के लिए घर से निकली युवती को आरोपी ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उसे कुएं में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोगों ने युवती को कुंए से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। युवती की हालत को देखते हुए उसका मेडिकल कराया जा रहा। पीड़िता के पिता ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिवगढ़ थाने की पुलिस को तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार शिवगढ़ थाना प्रभारी परशुराम ओझा ने बताया कि, प्रकरण संज्ञान में है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर...