गाज़ियाबाद, अप्रैल 17 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम भांजी के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के आरोपी का अभी तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस की कईं टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। टीला मोड थाना क्षेत्र में रहने वाली चार साल की बच्ची की उसके सगे मामा ने 11 अप्रैल को दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी थी। आरोपी ने बच्ची के शव को शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फुटा रोड पर कार के नीचे छिपा दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने आरोपी को परिजनों से भी पूछताछ की है। पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। सह...