जौनपुर, अप्रैल 12 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। थाना पवारा की पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 18 मार्च को पीड़िता ने डाक के माध्यम से प्रार्थनापत्र भेजा था, जिसके आधार पर थाना पवारा में मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी महेश लाल सरोज पुत्र रामराज सरोज, निवासी ग्राम कुड़रिया, थाना पवारा, जौनपुर को कुड़रिया मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक जयप्रकाश प्रसाद और कांस्टेबल धनंजय यादव की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...