वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाने में शुक्रवार को पूछताछ के लिए लाया गया दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन कराने का आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक, उसकी मां, पिता और भाई पर दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। कोतवाली थाना क्षेत्र की युवती शादी समारोह में वेटर का काम करती है। अप्रैल 2024 में एक विवाह समारोह में रसूलपुर (हरहुआ) के आफताब अंसारी से मुलाकात हुई। वह युवक-युवतियों को वेटर के तौर पर काम दिलवाता था। युवती के अनुसार काम दिलवाने के बहाने उसने फोन नंबर ले लिया। खुद का नाम अमित कुमार बताकर दोस्ती कर ली। कैंट स्टेशन के पास स्थित होटल में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। युवती और उसके परिवारवालों का विश्वास जीतकर 2...