मऊ, मार्च 27 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दलित युवती को को्ड्रिरंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडिया बनाकर ब्लैकमेल करने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में पुलिस गुरुवार को मुकदमा दर्ज करके जांच में जुट गई है। कोपागंज थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक पैथालाजी सेंटर पर काम पर आते जाते उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई थी। वह बहला-फुसलाकर अपने साथ जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टेशन के पास ले गया था। वहां एक होटल में बैठा कर कहीं चला गया और कुछ देर बाद को्ड्रिरंक व कुछ खाने को लाकर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि खाद्य सामग्री में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने से अचेत हो गई जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीड...