उन्नाव, अप्रैल 11 -- पुरवा। पराली जलाने से तेज हवा के कारण पड़ोस के आधा दर्जन से अधिक किसानों की 3 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया । कोतवाली क्षेत्र के गांव टोपरा के किसान ने अपनी गेहूं की फसल कंबाइन मशीन से कटवा लिया। इसके बाद खेतों में बचे गेहूं के अवशेष को शनिवार की दोपहर को जला दिया। इस दौरान तेज हवाएं चलने से आग बगल के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में पहुंच गई। जिसे देखते ही देखते किसान बदरुनिशा निशा पत्नी मोहम्मद शरीफ की10 बिस्वा, सत्यनारायण पुत्र दीवान की 14 बिस्वा, गणेश पुत्र दीवान की 15 बिस्वा, कल्लू पुत्र निद्धी की 8 बिस्वा, विनोद निद्धी की 7 बिस्वा, संतोष पुत्र दीवान की 2 बिस्वा ,शिव दुलारी पत्नी गंगाराम की 4 बिस्वा खेतों में देखते-देखते आग पकड़ लिया और आग ने ...