जौनपुर, जनवरी 6 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा पुलिस ने मंगलवार को फरार चल रहे दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी संदीप गौतम के खिलाफ नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी बीते दिसंबर माह से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर धनियामऊ चौकी इंजार्ज परमानन्द त्रिपाठी ने हाइवे अंडर पास सरायहरखू के पास से सुबह आरोपी सन्दीप को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.