उन्नाव, अप्रैल 8 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज पुलिस ने तहसील मोड़ के पास से दुष्कर्म आरोपित झोलाछाप को गिरफ्तार किया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हिन्दू किशोरी के पिता ने चार अप्रैल को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि क्षेत्र निवासी यूनुस खान उनके घर में किराए पर कमरा लेकर क्लीनिक चलाता था। यूनुस खान ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ छह सालों तक दुष्कर्म किया। यह भी आरोप लगाया कि तीन अप्रैल को आरोपी घर में घुस आया और किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पिता ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व मारपीट अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की...