उन्नाव, फरवरी 2 -- उन्नाव। असोहा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 13 दिसंबर 2024 को हसनगंज थानाक्षेत्र के मौलवीखेड़ा गांव निवासी शिव कुमार उर्फ लल्ला पुत्र लल्लू के खिलाफ बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट कराई थी। आरोप लगाया था कि आरोपित देवरानी का रिश्तेदार है। उसके साथ देवरानी भी मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी को बरामद कर आरोपितों को कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया था। मामले की विवेचना में हसनगंज थानाक्षेत्र के मौलवीखेड़ा गांव के अरुन पुत्र जरवन की भी संलिप्तता मिली। सोमवार को पुलिस ने आरोपित को पकड़ कर कोर्ट आदेश पर जेल भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.