पूर्णिया, जनवरी 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने आज बनमनखी प्रखंड अंतर्गत चकमका बाजार वार्ड संख्या-06 पहुँचकर दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की। गौरतलब है कि 26 जनवरी को बच्ची के साथ दुष्कर्म की अमानवीय घटना को अंजाम दिया गया था। पीड़ित परिवार से मिलकर सांसद ने पूरी घटना की जानकारी ली और इसे अत्यंत पीड़ादायक, शर्मनाक और निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में ऐसे अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बेटियों की आबरू से खेलने वालों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर तीन महीने के भीतर फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और भविष्य में कोई इस तरह का जघन्य अपराध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.