एटा, फरवरी 28 -- सकीट, युवती की दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में समझौता न करने पर आरोपी ने साथी संग मिलकर फायर कर दिया। इसमें पीड़ित बच गए। फायर से गांव में दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में पीड़ित ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को खेत से तमंचा सहित पकड़ लिया है। फरार आरोपी की तलाश में दविश दी जा रही है। थाना सकीट के एक गांव निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार को गांव मंसूरनगर में दावत थी। इसमें गांव के ही आरोपी वीरेन्द्र पुत्र कालिका प्रसाद, हाकिम पुत्र चरन सिंह रात में दावत खाने पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज की। धमकी दी है कि गांव में नहीं रहने देंगे। बताया कि बेटी की दुष्कर्म, हत्या के मामले में आ...