दुश्मन समझकर बेरहमी से मार डाला, MP में गलतफहमी ने परिवार का इकलौता चिराग छीना
बैतूल, जून 9 -- मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भीमपुर विकासखंड के चांदू पेट्रोल पंप पर कथित तौर पर एक निर्दोष युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसे गलत आदमी समझकर लाठी-डंडों से पीट लिया और उसकी जान चली गई। पिटाई के दौरान युवक की मौत होने से पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पूरा मामला किसी विवाद से जुड़ा है। आरोपियों ने बिना पूछताछ और पहचान के युवक पर पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। परिजन उसे नागपुर इलाज करने के लिए ले गए। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक परिवार की रोजी-रोटी का एकमात्र सहारा था और वह रंजिश का शिकार हो गया। यह भी पढ़ें- MLA के बाद MP की बारी, टूट की राह पर TMC; ममता की पार्टी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.