नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष एक बार फिर से बढ़ने की आशंका गहरा गई है। होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका के बीच हुई गहमागहमी के बाद अब ईरानी सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईरानी नौसेना दुश्मनों को एक बार फिर से करारी शिकस्त देने के लिए तैयार है। खामेनेई की यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में होर्मुज पार कर रहे एक जहाज के ऊपर गोलीबारी की सूचना सामने आई थी। ईरान के सेना दिवस के अवसर पर ईरानी सुप्रीम लीडर ने एक संदेश जारी किया। इस संदेश में उन्होंने ईरान के दुश्मनों को खुली चेतावनी दी। खामेनेई ने कहा, "ईरान की वीर नौसेना अपने दुश्मनों को एक नई करारी शिकस्त देने के लिए तैयार है।" इसके साथ ही खामेनेई ने अमेरिकी सेना का सामना कर रही इस्लामिक सरकार की सेना की भी तारीफ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.