नई दिल्ली, मार्च 8 -- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पड़ोसी देशों पर हमलों को लेकर अपने पिछले बयान में यू-टर्न लिया है। उन्होंने कहा कि दुश्मन ने उनके शब्दों को गलत समझा है। एक दिन पहले उन्होंने खाड़ी देशों से माफी मांगी थी और कहा था कि ईरान उनके पड़ोसियों पर हमला नहीं करेगा, लेकिन अब उन्होंने साफ किया कि अगर पड़ोसी देशों से ईरान पर हमला किया गया तो जवाब दिया जाएगा। उन्होंने वीडियो बयान में कहा, 'दुश्मन ने मेरे शब्दों के बारे में भ्रांतियां पैदा की हैं। जब हम पर हमला होता है तो हमारे पास जवाब देने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता। जितना अधिक दबाव डाला जाएगा, हमारा जवाब उतना ही मजबूत होगा। हमारा ईरान धमकियों, अत्याचार या आक्रामकता के सामने आसानी से नहीं झुकेगा।' यह भी पढ़ें- खामेनेई के बाद कौन? US-इजरायल से जंग के बीच ईरान ने चुन लिया ...