दुवासू ने राष्ट्रीय संगोष्ठी में जीते 9 पुरस्कार
मथुरा, नवम्बर 4 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान (दुवासू) के पशु चिकित्सा औषधि विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और शोध क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। जयपुर में आयोजित पशु चिकित्सा आंतरिक एवं निवारक चिकित्सा के सातवें वार्षिक सम्मेलन एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में विभाग के संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने विभिन्न श्रेणियों में नौ पुरस्कार हासिल कर विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया। राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर के अंतर्गत स्नातकोत्तर पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, जॉबनेर में 26 से 28 अक्टूबर तक आयोजित संगोष्ठी में देशभर के पशु चिकित्सा विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों ने भाग लिया। संगोष्ठी का मुख्य विषय 'डिजिटल युग में पशु चिकित्सा: सतत पश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.