बिजनौर, मार्च 1 -- आदर्श होली हवन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 3 और 4 मार्च को होली एवं दुल्हैंडी के अवसर पर निकाले जाने वाले भव्य जुलूस की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की गई और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शनिवार को मोहल्ला बाड़वान स्थित पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह के कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में होली के दोनों दिन निकलने वाले जुलूस को पारंपरिक, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए समिति ने व्यापक तैयारियां की। उन्होंने कहा कि आदर्श होली हवन समिति के पदाधिकारी एवं स्वयंसेवक गले में परिचय पत्र (आई-कार्ड) धारण कर तथा हाथों में केसरिया ध्वज लेकर जुलूस की आंतरिक व्यवस्था संभालेंगे।पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया कि पुलिस प्रशासन बाहरी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान केंद्रित रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.